नीतीश कुमार के UP से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर बिहार के मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, कहा- उनकी व्यक्तिगत इच्छा….

बलिया पहुंचे बिहार के मंत्री व जेडीयू नेता मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2024 में बीजेपी की सरकार केंद्र में नहीं बनेगी. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की एक ही इच्छा है कि अगला प्रधानमंत्री I.N.D.I.A गठबंधन से ही बने.

बलिया; बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री व जेडीयू के यूपी प्रभारी श्रवण कुमार बलिया दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से वार्ता की और संगठन के कार्यों पर चर्चा हुई. इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साथ. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2024 में बीजेपी की सरकार केंद्र में नहीं बनेगी. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की एक ही इच्छा है कि अगला प्रधानमंत्री I.N.D.I.A गठबंधन से ही बने. साथ ही उन्होंने शरद पवार को लेकर किए गए सवाल पर भी जवाब दिया. मंत्री ने कहा कि वह I.N.D.I.A गठबंधन के साथ हैं.

नीतीश के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर दिया जवाब

ऐसी चर्चा खूब चलती रही है कि नीतीश कुमार चाहते हैं कि विपक्ष की तरफ से उन्हें पीएम का चेहरा बनाया जाए. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि…’नीतीश कुमार की इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है. वह चाहते हैं कि अगला प्रधानमंत्री I.N.D.I.A गठबंधन से ही बने. ‘ वहीं, नीतीश के मंत्री ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर किए गए सवाल पर गोलमोल जवाब दिया, जिसमें बघेल ने कहा था कि I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ से पीएम का चेहरा राहुल गांधी होंगे.

नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर क्या बोले मंत्री ?

नीतीश कुमार के यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ें… लेकिन पार्टी के स्तर से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है और ना ही नीतीश कुमार ने कोई ऐसी इच्छा व्यक्त की है… 31 अगस्त और 1 सितंबर को I.N.D.I.A गुट की बैठक मुंबई में होगी. इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें कई निर्णय लिए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button