
राजधानी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आज सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक होगी। बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष आज दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर बैठक करेंगे।
दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राज्यों में सरकार की रणनीतियों पर चर्चा के साथ-साथ राज्यों के कामकाज पर भी चर्चा होगी। इस बैठक मे मोर्चा स्तर पर कमेटी गठित करने पर भी मुहर लग सकती है।
बीजेपी मुख्यालय पर होने वाली इस बैठक में मोदी सरकार के पिछले 8 सालों में किए गए कार्यों को जनता के सामने पेश करने की रणनीति तैयार करने पर चर्चा हो सकती है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस बैठक में राज्यों के विधानसभा और 2024 के लोकसभा के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जा सकती है।









