दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में लैपटॉप में ब्लास्ट से हड़कंप, बढाई गई कोर्ट की सुरक्षा

नई दिल्ली. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नंम्बर 102 में आज सुबह एक धमाके से हड़कंप मच गया। मौके पर दिल्ली पुलिस के जवाब और दमकल की गाड़ी मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी कर दी है। ब्लास्ट के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही रोहिणी कोर्ट में चल रहे सभी मामलों की सुनवाई रोक दी गई।

दिल्ली के दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 10:40 बजे रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट की कॉल मिली थी। जिसके बाद दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। रोहिणी कोर्ट में लैपटॉप ब्लास्ट में दो लोगो के मामूली रूप से घायल होने की खबर है। जिनको नज़दीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर रोहिणी कोर्ट के डीसीपी और एसीपी आरती शर्मा मौजूद है।

बता दें कुछ समय पहले रोहिणी कोर्ट में गोगी गैंग के गैंगस्टर जितेंद्र मां उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने गोगी पर हमला करने वाले दोनों हमलावरों को घटना स्थल पर ही ढेर कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button
Live TV