बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी नई वेब सीरीज का ‘फर्स्ट लुक’, रिचर्ड मैडेन के साथ आएंगी नज़र

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने नई वेब सीरीज सिटाडेल का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। इस वेब सीरीज रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी प्रियंका के साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। ये सीरीज एक्शन पर आधारित होगी।

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने नई वेब सीरीज सिटाडेल का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। इस वेब सीरीज रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी प्रियंका के साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। ये सीरीज एक्शन पर आधारित होगी। इसमें खुद प्रियंका चोपड़ा खूब एक्शन करते हुए नज़र आएँगी। उन्होंने अपना फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वो एक अलग अंदाज़ में नज़ार आई जो उनके पुराने किरदारों से कुछ अलग है और उनका ये लुक वायरल भी हो गया है।

इस सीरीज का ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज़ होगा प्रियंका चोपड़ा के अलावा रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी नज़र आएंगे। प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज में एक जासूस का रोले कर रही है। 28 अप्रैल को ये वेब सीरीज के दो एपिसोड, प्राइम पर रिलीज़ होंगे। कुल इसके 6 एपिसोड रिलीज़ होंगे। सोमवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘फर्स्ट लुक’ जिसमें 9 तस्वीरें थी।

Russo brothers के द्वारा निरमित ये एक साइंस फिक्शन ड्रामा है। प्रियंका ने वैनिटी फेयर को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं बेवकूफ हूं, इसलिए मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती वास्तव में कूल बनना थी। इसमें फिजिकल और इमोशनल की डिमांड थी। इसका हिस्सा बनने के लिए ये एक मजेदार शो है। इसने मेरा दिमाग उड़ा दिया। ये कुछ ऐसा है, जिसे पहले कभी टीवी पर करने की कोशिश नहीं की गई और ये एक सोशल एक्सपेरिमेंट है और ऐसा करना मेरे लिए बहुत रोमांचक था।’

बता दें, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग शुरू करेंगी जिसके डायरेक्टर फरहान अख्तर है। फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी हैं। यह एक ऑल-फीमेल रोड ट्रिप स्टोरी है।

फैंस प्रियंका को सैम ह्यूगन के साथ लव अगेन में भी देखेंगे। जिम स्ट्रॉस द्वारा निर्देशित, यह 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2016 की जर्मन फिल्म एसएमएस फर डिच पर आधारित है, जिसे करोलिन हर्फर्थ ने लिखा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV