UP: टमाटर बेचनें के लिए लगे बाउंसर, अखिलेश यादव ने बीजेपी से किया टमाटर को “जेड प्लस” सुरक्षा दिए जाने की मांग…

देशभर में इन दिनों टमाटर के दाम ने सड़क से लेकर राजनैतिक गलियारों में सुर्खिया बटोर रखा है। बेतहाशा टमाटर के दाम में हुई वृद्धि से आने वाली दिक्कतों की खबरे आए दिन आ रहे है। वही प्रयागराज में टमाटर की लूट की खबर ने टमाटर बेचने वाले विक्रेताओं की चिंता बढ़ा दी।

वाराणसी। देशभर में इन दिनों टमाटर के दाम ने सड़क से लेकर राजनैतिक गलियारों में सुर्खिया बटोर रखा है। बेतहाशा टमाटर के दाम में हुई वृद्धि से आने वाली दिक्कतों की खबरे आए दिन आ रहे है। वही प्रयागराज में टमाटर की लूट की खबर ने टमाटर बेचने वाले विक्रेताओं की चिंता बढ़ा दी। ऐसे में वाराणसी के एक सब्जी विक्रेता ने टमाटर बेचने के लिए बाउंसर रख लिया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इस तस्वीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी अपने सोशल एकाउंट से शेयर किया।

टमाटर बेचने के लिए जानिए किसने लगाया बाउंसर…

वाराणसी में टमाटर बेचने के लिए बाउंसर लगाए जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल तस्वीर के बारे में जब जानकारी किया गया, तो पता चला यह तस्वीर लंका थाना क्षेत्र के सिर्गोबर्धन का है, जहां के स्थानीय सपा नेता ने प्रयागराज में हुए टमाटर की लूट की खबर को देखते हुए बाउंसर लगवा दिया। यूं कहे कि बढ़ते टमाटर के दाम के विरोध में बाउंसर लगवाया। बाउंसर लगवाकर टमाटर और सब्जी बेचने की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई वह तेजी से वायरल हो गई।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, टमाटर को Z+ सुरक्षा दिए जाने की मांग

टमाटर के साथ सब्जियों के दाम बढ़ोतरी को लेकर आए दिन सत्ता में काबिज बीजेपी विपक्ष के निशाने पर है। ऐसे में टमाटर बाउंसर के निगरानी में बेचे जाने की तस्वीर पर भला विपक्ष कैसे पीछे रह सकता है। प्रयागराज में टमाटर लूट के बाद वाराणसी में बाउंसर की निगरानी में टमाटर बेचने की तस्वीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने इस तस्वीर पर तंज करते हुए लिखा कि ” भाजपा टमाटर को Z प्लास सुरक्षा दें”। अखिलेश यादव के इस पोस्ट के बाद राजनैतिक गलियारों में टमाटर फिर सुर्खियों में आ गया।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button