ब्रजेश पाठक बोले, UCC देश की जनता की मांग, विरोधियों को इसकी जानकारी नहीं

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सभी पार्टियों के शीर्ष नेता अपने अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ने में...

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सभी पार्टियों के शीर्ष नेता अपने अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगे हुए हैं। साथ ही साथ विपक्षी पार्टियों पर तंज भी कस रहे हैं। प्रदेश में सत्ता विराजित भारतीय जनता पार्टी अपने काम से लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रही हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शुक्रवार को भारत समाचार के एक खास बातचीत में बताया कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर एक ग़रीब के सर पर छत हो। इसको लेकर हम लोग लगातार योजनाएं बना रहे हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि आज प्रयागराज एक बड़ा कार्यक्रम है और हमारी कोशिश है कि माफ़ियाओं के क़ब्ज़े में जो भूमि है उस पर मकान बनाकर लोगों को आवास दिए जाएँ।

ब्रजेश पाठक UCC के सवाल का जवाब देते हुए कहा, यूनिफॉर्म सिविल कोड ज़रूरी है और सभी लोगों को इसको मानना चाहिए। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं शायद उन को यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में पता नहीं है। लंबे समय से देश की जनता की माँग थी एक जैसे क़ानून की ज़रूरत है। लोकतंत्र में बहुमत देखा जाता है।

डिप्टी सीएम ने आगे समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा अखिलेश यादव का मॉडल पूरी तरीक़े से फेल है। आज अखिलेश यादव को पता चल चुका है कि BJP जीतने जा रही है। सपा सरकार में गुंडागर्दी को लोग आज भी नहीं भूले हैं।

Related Articles

Back to top button