मणिपुर हिंसा पर बसपा सुप्रीमों की अपील, सरकार आपराधिक तत्वों जो दिलाएं सख्त सजा

मणिपुर घटना को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है। घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस ने जहां इस घटना को...

मणिपुर घटना को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है। घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस ने जहां इस घटना को लेकर दोनों संदन में जमकर हंगामा किया। वहीं अब बसपा प्रमुख मायावती ने ट्विटर के जरिए मणिपुर की सरकार व बीजेपी पर एक बार फिर से निशाना साधा है।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मणिपुर में महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा जो दरिन्दगी की गई वह अत्यन्त ही दुःखद, शर्मनाक तथा दिल को दहलाने वाली घटना है। राज्य व केन्द्र की सरकार को भी ऐसे आपराधिक तत्वों को इतनी सख़्त सज़ा दिलवानी चाहिए कि इस प्रकार के जघन्य अपराध की आगे कहीं भी पुनरावृत्ति ना हो सके।

आगे उन्होंने ट्वीट के अगले भाग में लिखा, इस घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है वह भी अनुचित एवं चिन्तनीय। संसद में इस पर जरूर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। जबकि इस घटना का मा. सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद संज्ञान लिया है जिसे दबाया नहीं जा सकता है। अर्थात् मणिपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सभी को गंभीर होना जरूरी।

गौरतलब हैं कि बृहस्पतिवार को बसपा सुप्रीमों ने ट्वीट कर भाजपा सरकार जो घेरा था। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा कि मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिन्तित है तथा महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है. वैसे तो राज्य में कानून-व्यवस्था काफी पहले से चरमराई हुई है, किन्तु क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?

बतादें कि मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से स्थितियां सामान्य नहीं है. प्रदेश भर में फैली जातीया हिंसा की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है. कई लोग घायल हुए हैं तो कई लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है. वहीं, अब मणिपुर में घटी एक घटना देश भर में चर्चा का विषय है. बीते बुधवार को मणिपुर की दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का एक भयावह वीडियो सामने आया है. यहां दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना घटी है. जिसके बाद देश भर में विरोध जारी है.

मामले पर संज्ञान लेते हुए पीएम मोदी ने बयान दिया है. मानसून सत्र से पहले पीएम ने मीडिया बात करते हुए कहा कि मणिपुर जैसी घटनाओं से देश की बेइज्जती हो रही है. पीएम ने कहा कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा. पीएम ने घटना को लेकर गहरी चिंता जाहिर किया है. वहीं, वायरल वीडियो की पुष्टि मणिपुर पुलिस ने की है. बकौल पुलिस, इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. मामले में अब तक एक आपोपी की गिरफ्तारी की गई है.

Related Articles

Back to top button