Budget Session 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम सत्र की हुई शुरूआत, राष्ट्रपति ने किया सम्बोधित

मुर्मू ने डिजिटल इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि, "भारत में बिजनेस करना आसान हो इसके लिए मेरी सरकार काम कर रही है। इज ऑफ डूइंग हुआ आसान......

डिजिटल डेस्क: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो गया है। यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ सत्र के पहले दिन की शुरुवात हो गई है। वहीँ, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10.15 बजे मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने संसद में हंगामे को लेकर विपक्षी सांसदों के व्यवहार का जिक्र किया। यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि संसद के इस सत्र से अगामी 2024 के चुनावों के लिए माहौल तैयार किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नए संसद भवन में अपना पहला संबोधन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, “यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है। दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े प्रतिशत रही। अभिभाषण के दौरान उन्होंने जैसे ही राम मंदिर बनने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया तो पूरा सदन तालियों के गूंज से भर गया। वहां मौजूद पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम अन्य नेताओं ने भी मेज थपथपाई। उन्होंने इस दौरान सरकार के पिछले पांच साल के काम बताए और कहा कि ये आजादी के अमृतकाल की शुरुआत है।

गुलामी के दौर में बने कानून अब इतिहास बन चूका है- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति के मुताबिक गुलामी के दौर में बने कानून अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान किए। अपने संबोधन में उन्होंने देश के कोने-कोने से शहीदों के गांवों से दिल्ली लाई गई मिट्टी का जिक्र करते हुए कहा कि अमृत कलश को दिल्ली लाया जाना एक ऐतिहासिक पल था। इसके लिए सरकार ने ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान चलाया, जो बहुत ही सराहनीय है।

डिजिटल इंडिया का किया जिक्र

मुर्मू ने डिजिटल इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि, “भारत में बिजनेस करना आसान हो इसके लिए मेरी सरकार काम कर रही है। इज ऑफ डूइंग आसान हो रहा है। मेरी सरकार का एक और बड़ा रिफॉर्म डिजिटल इंडिया का निर्माण है। डिजिटल इंडिया ने भारत में बिजनेस को और आसान बना दिया है।

रक्षा निर्यात का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का डिफेंस प्रोजेक्ट एक लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है। लड़ाकू विमान तेजस अब हमारी वायुसेना की ताकत बन रहा है। साथ ही उन्होंने देश में सुधरते बैंकिंग सिस्टम का जिक्र करते हुए कहा कि बैंकिंग सिस्टम जो पहले पूरी तरह ले चरमरा गई थी वो आज दुनिया में सबसे मजबूत बना है। एनपीए जो पहले डबल डिजिट में होता था वो अब 4 फीसदी ही रह गया। कुछ साल पहले भारत खिलौना आयात करता था आज मेड इन इंडिया खिलौना निर्यात कर रहा है।

Related Articles

Back to top button