पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज हुआ है…बीजेपी मीडिया प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है…

महोबा- यूपी के महोबा जिले में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा दर्ज हुआ है…और इसी वजह से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है…

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज हुआ है…बीजेपी मीडिया प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है…

शहर कोतवाली में सपा सांसद पर मुकदमा दर्ज हुआ है….

चलिए अब जान लीजिए कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने ऐसा क्या कहा था…

मालूम हो कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की. बयान के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, स्मार्ट मीटर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी हमला बोला.

सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मीडिया के समक्ष आकर प्रधानमंत्री को अपशब्द बोले। कहा कि भाजपाई मुकदमा लिखाएंगे तो लिखाने दो, मैं डरने वाला नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री को देशविरोधी तक कह दिया। कहा कि मोदी जी जो कुछ बोलते हैं, वह बहुत अच्छा बोलते हैं। कहते हैं पेट्रोल की खपत कम करें, सोना न खरीदें और विदेश की यात्रा में करोड़ों खर्च कर दें। कितना न्याय है, कितना लोकप्रिय प्रधानमंत्री है। इसके बाद उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें देशविरोधी तक कह डाला।

बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया.

Related Articles

Back to top button