दुधवा टाइगर रिजर्व में 4 बाघों की मौत का मामला, जांच कमेटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट

दुधवा टाइगर रिजर्व में 4 बाघों की मौत के मामला में जांच रिपोर्ट सौंपी गई है. गठित जांच कमेटी ने शासन को रिपोर्ट सौंपी है.

लखीमपुर- दुधवा टाइगर रिजर्व में 4 बाघों की मौत के मामला में जांच रिपोर्ट सौंपी गई है. गठित जांच कमेटी ने शासन को रिपोर्ट सौंपी है. रिटायर IFS संजय सिंह के नेतृत्व में जांच हुई थी.

संजय सिंह के नेतृत्व में दुधवा में टीम ने जांच की थी.दो बाघों की संक्रमण से मौत का जिक्र किया गया.दो बाघों की आपसी संघर्ष से मौत का जिक्र हुआ है.जांच रिपोर्ट में लापरवाही का भी जिक्र सामने आया है.
जंगल में सही से गश्त न होना, फील्ड स्टाफ की कमी की भी बात सामने आई है.फारेस्ट गार्ड और फारेस्टर के पद में भर्ती की सिफारिश भी की गई है. भर्ती किए जाने की रिपोर्ट में सिफारिश की गई है.

प्रोजेक्ट टाईगर, कैपा परियोजना में लापरवाही का जिक्र किया गया.समय से धनराशि न मिलने से परेशानियों का जिक्र भी हुआ.वन्यजीवों के संरक्षण में कठिनाइयों का जिक्र हुआ. बाघों की मौत पर सीएम ने नाराजगी जताई थी.
वन मंत्री,अधिकारियों को जांच के आदेश दिए थे.दुधवा के 3 रेन्जों में 10 दिनों में 3 बाघ मरे थे.

Related Articles

Back to top button