Census 2027 : सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, 1 मार्च 2027 तक पूरी होगी जनगणना

दिल्ली : देश में वर्षों से रुकी हुई जनगणना प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब जनगणना कार्य को तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा और इसे 1 मार्च 2027 तक पूरे देश में पूरा कर लिया जाएगा। यह निर्णय केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा लिया गया है, जो जनगणना के लिए nodal एजेंसी है।

सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह जनगणना वर्ष 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी और अन्य प्रशासनिक कारणों से इसे टालना पड़ा। अब सरकार ने स्पष्ट टाइमलाइन के साथ इसकी शुरुआत करने का फैसला लिया है।

जनगणना के माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवासीय आंकड़ों को संग्रहित किया जाएगा, जो नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

🔹 जनगणना 2027 की प्रमुख बातें:

जनगणना की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जाएगी।

अंतिम रूप से जनगणना 1 मार्च 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

इसमें डिजिटल फॉर्मेट का भी प्रयोग किया जाएगा जिससे आंकड़े जल्द और सटीक संकलित हो सकें।

सामाजिक, आर्थिक और जातीय आंकड़ों को अपडेट किया जाएगा।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में स्थानीय प्रशासन की मदद से कार्य किया जाएगा।

इस निर्णय को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह लंबे समय से अपेक्षित कदम है और देश में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लक्षित करने के लिए विश्वसनीय आंकड़ों की आवश्यकता थी।

Related Articles

Back to top button