Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव टला, बवाल, हाई कोर्ट पहुंची AAP

पीठासीन अधिकारी की तबियत ख़राब होने की वजह से चुनाव टाल दिया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस मामले में हाई कोर्ट से गुहार लगाई है।

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर के लिए होने वाला चुनाव रद्द कर दिया गया गया है। जिसको लेकर अब सियासी पारा हाई होता नजर आ रहा है। चंडीगढ़ में आज होने वाले चुनाव कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। सबसे ख़ास बात यह थी की इस चुनाव में इंडिया गठबंधन का बीजेपी से पहला चुनावी टक्कर था। जिसके चलते सभी की निगाहें आज के चुनाव पर टिकी हुई थीं।  मगर पीठासीन अधिकारी के तबियत ख़राब होने की वजह से इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया। अब इसी मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ में माहौल गरमा गया है।

कांग्रेस और AAP कार्यकर्ता धरने पर बैठे

दरअसल, चुनाव टलने वाली बात को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। इसी के चलते आज इन दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने पार्षदों के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। इस बीच, आप और कांग्रेस के गठबंधन के उम्मीदवार को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही पार्षदों को भी नगर निगम के अंदर नहीं जाने दिया गया। बता दें कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थें।

हाई कोर्ट पहुंची  AAP

पीठासीन अधिकारी की तबियत ख़राब होने की वजह से चुनाव टाल दिया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस मामले में हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से निष्पक्ष चुनाव कराने और तत्काल प्रभाव से दूसरा पीठासीन अधिकारी भी तैनात किया जाने की मांग की है। जिससे आज ही चुनाव की कार्यवाही को पूरा कराया सके।

Related Articles

Back to top button