
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, और उन्हें ब्रेन हेमरेज का अटैक आया।
आचार्य सत्येंद्र दास को पहले अयोध्या के सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती किया गया। पीजीआई के न्यूरोलॉजी इमरजेंसी यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
इस दौरान उनके सहायक पुजारी प्रदीप दास उनके साथ थे और इलाज के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की गई। आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य के लिए सभी भक्तों और समर्थकों से प्रार्थनाएं की जा रही हैं।









