देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने करवाचौथ का पर्व मनाया। सीएम धामी ने मोबाइल पर वीडियो कॉल से पत्नी का व्रत तुड़वाया। CM धामी करवाचौथ पर्व पर भी राजधर्म निभा रहे। करवाचौथ पर सीएम धामी परिवार के साथ रहने के बजाय अहमदाबाद में मौजूद है। पारिवारिक जिम्मेदारी वीडियो कॉल के माध्यम से पूरी की। बता दें, सीएम पुष्कर धामी GIS की ब्रांडिंग के लिए गुजरात दौरे पर हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा कर्म को प्राथमिकता देते आए हैं। ये उनका राजधर्म निभाने का ही तो संकल्प है कि वह करवाचौथ के दिन देहरादून में अपने परिवार के साथ रहने के बजाय अहमदाबाद में मौजूद हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी ने डिजिटल मध्यम से करवाचौथ मनाया। सीएम धामी इस वक्त गुजरात के सरकारी दौरे पर हैं और अपने राज्य में निवेशकों के लाने के प्रयास में है। करवाचौथ पर्व के दौरान वो बाहर होने की वजह से अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी को वीडियो कॉल के… pic.twitter.com/57O43MlnWk
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 1, 2023
धामी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की ब्रैंडिंग के लिए गुजरात के दौरे पर हैं। इधर, उत्तराखण्ड में मातृशक्ति खुश है क्योंकि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में महिला कार्मिकों के लिए करवाचौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश इसलिए घोषित किया गया है ताकि महिलाएं विधिविधान के साथ व्रत रखते हुए ईश्वर से अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर सकें।