मध्यप्रदेश में गरजे CM योगी, कहा- सारी समस्याओं की जड़ कांग्रेस, कांग्रेस को खत्म कर दीजिए सारी समस्याएं खत्म

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मध्यप्रदेश चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां जारी है। सीएम योगी ने आज मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा सारी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। कांग्रेस को खत्म कर दीजिए। सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

लखनऊ. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मध्यप्रदेश चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां जारी है। सीएम योगी ने आज मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा सारी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। कांग्रेस को खत्म कर दीजिए। सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। सीएम योगी जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। सीएम योगी ने पीएम मोदी और शिवराज सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

मध्य प्रदेश के सोनकच्छ में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा परिवारवाद भ्रष्टाचार खत्म हुआ। परिवर्तन कैसे आता है यूपी उदाहरण है। कांग्रेस समस्या का नाम है। वहीं देवास में सीएम योगी ने कहा जो बोला था वो करके दिखा रहे हैं, शिवराज जी ने एमपी की तस्वीर बदली है, हर अच्छे काम से कांग्रेस को परेशानी होती है। कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठा वादा किया है।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, कांग्रेसी कहते थे कि राम तो हैं ही नहीं, 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे, पीएम मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे, अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चली थी, हमने कहा था रामलला आएंगे,मंदिर वहीं बनाएंगे, हम सौभाग्यशाली हैं, राम मंदिर बनता देख रहे है। जो बोला था वो करके दिखा रहे हैं।

वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा मैं उत्तर प्रदेश की धरती से आया हूं, यूपी को प्रभु राम, श्रीकृष्ण, भगवान शिव का आशीर्वाद है। मां गंगा और यमुना का संगम भी यूपी में है। हम सौभाग्यशाली, बदलते भारत को देख पा रहे हैं। आज का भारत दुनिया के सामने हाथ नहीं फैलाता। आज का भारत संकट में दुनिया के लिए आशा है। आज हम नए भारत का दर्शन कर पा रहे हैं। वाराणसी जाइये नई काशी का दर्शन कीजिए। इस भारत को आज कोई आंख नहीं दिखाता।

Related Articles

Back to top button