राजस्थान में CM योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं, बोले- ये नया भारत है, आंख दिखाओगे तो आंख निकाल लेंगे !

राजस्थान विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है, ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियां विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपनी अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजस्थान के डूंगरपुर, चितौड़गढ़,भीलवाड़ा और उदयपुर में ताबड़तोड़ जनसभाएं की

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है, ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियां विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपनी अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजस्थान के डूंगरपुर, चितौड़गढ़,भीलवाड़ा और उदयपुर में ताबड़तोड़ जनसभाएं की और जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

सीएम योगी विपक्ष पर निशाना साधते हुए अक्सर एक्शन मोड में भी नजर आ जाते है और देश की खिलाफत करने वालों को भी मंच से चेतावनी दे डालते है। राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा आज आतंकवाद की घटनाएं नहीं होती, ये नया भारत है, किसी से डरता नहीं है। नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है, कोई छेड़े तो भारत उसे छोड़ता भी नहीं। अब कोई भारत को आंख नहीं दिखाता। आंख दिखाओगे तो आंख निकाल लेंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को भी उपलब्धि गिनाई।

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे सामने आयेंगे। अब देखना होगा की राजस्थान की जनता किस पर भरोसा जताती है। राजस्थान चुनाव में हर पांच साल में सरकार बदलती है। ये मिथक अनवरत जारी रहेगा या इस बार और कुछ और देखने को मिलेगा। ये नतीजे ही तय करेंगे।

Related Articles

Back to top button