
भारत समाचार डेस्क(लखनऊ)– पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल द्वारा मिली जानकारी की मुताबिक सोनिया गांधी अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं. जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है.
UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को 2 मार्च को बुखार के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2023
उनकी निगरानी और जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है: डॉ डी.एस. राणा, अध्यक्ष, सर गंगा राम अस्पताल
(सोनिया गांधी) pic.twitter.com/xB7iWtpjQW
सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ डीएस राणा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है. हालांकि कोई गंभीर बात नहीं है. डॉ डीएस राणा ने बताया कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को 2 मार्च को बुखार आया था, जिसके कारण उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सक लगातार निगरानी और जांच कर रहे हैं. उनकी हालत स्थिर है.