कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, देश की सबसे अमीर महिला ने छोड़ा साथ

हरियाणा सरकार में मंत्री रही सावित्री जिंदल ने पार्टी ने कांग्रेस छोड़ने का एलान किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी...

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। भारत की सबसे अमीर महिला ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। हरियाणा सरकार में मंत्री रही सावित्री जिंदल ने पार्टी ने कांग्रेस छोड़ने का एलान किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी।

बता दें कि इससे पहले सावित्री के बेटे नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। अब कयास लगाया जा रहा है कि वह भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं । कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूँगी।”

Related Articles

Back to top button