Defence : BSF ने कायम की इंसानियत की मिशाल, अनजाने में सीमा पार किये पाकिस्तानी नागरिक को लौटाया वापस…

भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए पहली पंक्ति कहे जाने वाले सीमा सुरक्षा बल ने एक मिशाल कायम की है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एक पाकिस्तानी नागरिक अनजाने में भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। हालांकि यह कोई घुसपैठ नहीं था वरन अनजाने में वह व्यक्ति भारतीय क्षेत्र की सीमा प्रवेश कर गया था।

इसके बाद सीमा पर गस्त लगा रहे सीमा सुरक्षा बल के जांबाजों की नजर उस आदमी पड़ी। सुरक्षा के लिहाज से उस व्यक्ति की जांच की गयी और इसके बाद व्यक्ति को पाकिस्तानी रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया गया था। बीते 26 नवंबर को यह पाकिस्तानी नागरिक पंजाब प्रांत के गुरदासपुर सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था।

BSF के जवानों ने उससे पूछताछ भी की। इसके बाद यह पता चला कि सीमा-पार करने का उसका कोई इरादा नहीं था उसने अनजाने में सीमा लांघ कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश लिया। आधिकारिक बयान के मुताबिक उस व्यक्ति के पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। BSF का यह कदम काबिले तारीफ है। इसके साथ ही पाकिस्तान को यह संदेश भी है कि हमारे अंदर बहादुरी के जज्बे के साथ इंसानियत और मानवता की भावना भी प्रबल है।

Related Articles

Back to top button