
कांग्रेस का अध्यक्ष पद अब और उलझाता हुआ दिख रहा हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और दिग्विजय सिंह के नाम के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा नहीं भरेंगे। अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद दलित चेहरे के रूप में मल्लिकार्जुन का नाम अब सबसे आगे आ रहा है। अनुसार कर्नाटक सहित दक्षिण भारत में चुनाव को साधने के लिए मल्लिकाअर्जुन को अध्यक्ष पद के लिए चुना जा सकता है।
दिल्ली मे कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज आखिरी दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रोज़ नयी अपडेट सामने आ रही है। राजस्थान के ड्रामें से पहले अशोक गहलोत को एक प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन उनके समर्थक विधायकों की खुलेआम अवज्ञा से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये ‘प्लान बी’ के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और शशी थरूर पार्टी अध्यक्ष पद के रेस में सबसे आगे दिख रहे थे। पर अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा नहीं भरेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए आज अंतिम दिन है। चुनाव के लिए मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के पर्चा भरने की उम्मीद जताई जा रहा है। कुछ ही देर में मल्लिकार्जुन खड़गे से दिग्विजय सिंह करेंगे मुलाकात करने की उम्मीद है।