दिल्ली सरकार ने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के छह ओलंपियनों को सम्मानित किया, जिनमें टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को 2 करोड़ रुपये की 'सम्मान राशि' के साथ उन्हें खेल विभाग में सहायक निदेशक नियुक्त करके सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के छह ओलंपियनों को सम्मानित किया, जिनमें टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को 2 करोड़ रुपये की ‘सम्मान राशि’ के साथ उन्हें खेल विभाग में सहायक निदेशक नियुक्त करके सम्मानित किया गया।

आपको बता दे कि शिक्षा और खेल निदेशालय द्वारा आयोजित समारोह में दिल्ली सरकार ने दहिया के अलावा  कांस्य पदक विजेता पैरालिंपियन शरद कुमार और एथलीट सिमरन, सार्थक भांबरी को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही आमोद जैकब और कशिश लकड़ा को भी अरविंद केजरीवाल ने सम्मानित किया।

समारोह के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आज दिल्ली सरकार ने दिल्ली के छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दहिया को दो करोड़ रुपए मानदेय देकर खेल विभाग में सहायक निदेशक नियुक्त किया गया। दिल्ली के इन खिलाड़ियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, हम हमेशा कहते हैं कि दिल्ली की दो करोड़ जनता हमारे लिए परिवार की तरह है। और जब हमारे परिवार में कोई बच्चा किसी चीज में उत्कृष्टता प्राप्त करता है, तो पूरा परिवार खुशी और गर्व महसूस करता है।

Related Articles

Back to top button