दिल्ली: प्रेग्नेंट फीमेल डॉग को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा, सख्त कार्रवाई की मांग

दिल्ली से एक बड़ी ही मानवता विहीन खबर सामने आई हैं। जहां 20 लोगों के एक समूह ने एक प्रेग्नेंट फीमेल डॉग को मारने के बाद उसे जमीन में घसीटा और फेंक दिया। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर इसे लेकर चर्चा छिड़ी हुई हैं। एक यूजर ने दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल को टैग करते हुए एक इस घटना पर संज्ञान लेने की बात कही हैं।

नई दिल्ली. दिल्ली से एक बड़ी ही मानवता विहीन खबर सामने आई हैं। जहां 20 लोगों के एक समूह ने एक प्रेग्नेंट फीमेल डॉग को मारने के बाद उसे जमीन में घसीटा और फेंक दिया। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर इसे लेकर चर्चा छिड़ी हुई हैं। एक यूजर ने दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल को टैग करते हुए एक इस घटना पर संज्ञान लेने की बात कही हैं।

स्ट्रीट डॉग ऑफ़ बॉम्बे (streetdogsofbombay) नाम से एक यूजर ने अरविन्द केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा कि,” जानवर समस्या नहीं हैं, दिल्ली के लोग जानवरों के लिए समस्या बन गए हैं। दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल ने आगे लिखा कि दिल्ली से 20 छात्र एक कुत्ते को मारने आए। क्या यह आपकी नजर में अपराध नहीं हैं? उम्मीद करते हैं कि आपको इस विषय में जानकारी पहले से ही होगी।

खबर के मुताबिक 20 छात्रों के एक समूह ने एक बेजुबान कुत्ते को मारकर दफन कर दिया हैं। डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट, जाकिर नगर दिल्ली के 20 छात्रों के समूह द्वारा एक डॉग को मारा जाता हैं। जो बेचारी प्रेग्नेंट मदर डॉग थी। उन बीस लोगों के द्वारा उसे मारने के दौरान कुत्ता मदद के लिए चिल्ला रहा था।

एक लड़के ने मारने के बाद उसके शरीर को जमीन में बुरी तरह घसीटा और फिर फेंक दिया। इस बेजुबान जानवरों का न पुलिस साथ दे रही है और न कोई कानून इनका साथ देने के लिए हैं। बेचारे अपनी लड़ाई कैसे लड़ेंगे। निश्चित रूप से इसे देखने के बाद आपका खून भी खौल रहा होगा।

Related Articles

Back to top button