Delhi : बैंक डिपोजिट इंश्योरेंस कार्यक्रम में PM Modi, बोले- बैंक डूबने से अब 5 लाख जरूर मिलेगी…

बैंक डिपोजिट इंश्योरेंस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बैंकों में फंसा पैसा जल्द मिल सकेगा। पीएम ने कहा, आज बैंकिंग सेक्टर के लिए अहम दिन है। जमाकर्ता की भावना को प्राथमिकता दी गई। दशकों की समस्या का समाधान किया गया। पीएम ने कहा, नया भारत समस्याओं का समाधान निकालता है। सालों तक समस्या को टालने की परंपरा रही है। लेकिन अब भारत समस्या को टालता नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोगों की गलत नीतियों से बैंक डूबता है। बैंकों में फंसा पैसा निकलने लगा है। बीमा कवर को बढ़ाने की मांग थी। बीमा कवर एक लाख से 5 लाख की मांग थी। 90 दिन में फंसा पैसा वापस मिलेगा। इस योजना से 98% लोगों को फायदा होगा। पैसा लौटाने की कानूनी गारंटी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश की समृद्धि में बैंको की बड़ी भूमिका। हजारों जमाकर्ताओं के क्लेम सेटल हुए। इस योजना में 76 लाख करोड़ रुपए बीमा कवर में। बैंक डूबने से अब 5 लाख जरूर मिलेगी। को-ऑपरेटिव के लिए नई व्यवस्था बनाई। बैंकों के प्रति जमाकर्ताओं का भरोसा बढ़ेगा। गरीबों को पेंशन सुविधा से जोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button