Election 2024: शिवपाल यादव ने खुद संभाली बदायूं सीट की कमान, कहा- ‘जीत कर ही आऊंगा….’

2019 के लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा ने सपा के किले में सेंध लगाई और संघमित्रा मौर्य ने धर्मेंद्र यादव को चुनाव हरा दिया था।

आगामी लोकसभा चुनाव में अब कम ही वक्त बचा है। बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ सियासी बिसात बिछा रहा है। यूपी में कई हाई प्रोफाइल सीट हैं, जिनमें बदायूं भी शामिल है। यहां शिवपाल यादव ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला करते हुए खुद बदायूं की कमान संभाल ली है। इस बीच चाचा शिवपाल तीन दिन तक बदायूं में रहेंगे। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सियासी गणित बैठाएंगे। जहां उनके साथ उनके बेटे आदित्य यादव भी साथ रहेंगे।

शिवपाल यादव का बदायूं क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता रहा है। यहां के कई किस्से और यादें चाचा शिवपाल से जुडी है। ये बात उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताई है। मैनपुरी पहुंचे शिवपाल यादव ने पोस्ट कर लिखा कि, “पार्टी के आदेश पर बदायूं जा रहा हूँ, जीत कर लौटूंगा।” मैनपुरी पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा की, “भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। यहां भी समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा। समाजवादी पार्टी को हमेशा से सभी वर्गों का वोट मिलता रहा है।”

अपने पोस्ट में उन्होंने शकील बदायूंनी की एक शायरी लिखते हुए कहा कि, “कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं होती हैं, रोज मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।”

अब अगर बात करें तो बदायूं की तो, यह क्षेत्र साल 2019 तक सपा का गढ़ माना जाता रहा है। मगर 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा ने सपा के किले में सेंध लगाई और संघमित्रा मौर्य ने धर्मेंद्र यादव को चुनाव हरा दिया था। अब एक बार फिर से यह सीट चर्चा में आ गई है।

Related Articles

Back to top button