
कल बीती रात करण जौहर के बर्थडे बैश में कई जानी – मानी हस्तियाँ शामिल हुई जिनमे रानी मुखर्जी ,ऐश्वर्या राय बच्चन ,अभिषेक बच्चन ,क़रीना कपूर खां ,सैफअली खां ,कटरीना कैफ, विक्की कौशाल ,अनुष्का शर्मा ,रणवीर सिंह ,रणबीर कपूर , नीतू कपूर जैसे कई नाम चीन हस्तियां शामिल हुई।
जिसमे सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी अनुष्का शर्मा ,अनुष्का अपने ग्लैमरस लुक को लेकर काफी चर्चा में थी। अनुष्का ने थाई स्लिट ब्लैक फ्रंट ओपन कटआउट ड्रेस पहन काफी सुर्खियां बटोरी। अपने लुक से फैंस और फ्रेंड्स के साथ -साथ अनुष्का ने अपने पति का भी दिल जीत लिया। फोटो देख खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए विराट कोहली। पत्नी अनुष्का की फोटो पर विराट ने कमेंट किया WOW और साथ ही हार्ट और हार्ट आई इमोजी भी बनाए।
पार्टी में अनुष्का ने सोलो एंट्री की उनके साथ उनके पति विराट नहीं आये थे।