
यूपी के फतेहपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरसल यहा बीती रात तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच भयानक भिड़ंत हो गई। जिसके बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे में घायल पिता और पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बता दें यह पूरा मामला थरियांव थाने के एन एच-2 के बहरामपुर ओवर ब्रिज का है। जहा यह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे नें घायल पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री ने इलाज के दौरान तोड़ा दम। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी है।