
Bollywood Desk: जाने माने फिल्मकार प्रकश झा का जन्मदिन है. प्रकाश झा को आज हर कोई जनता है. प्रकाश झा का जन्म 27 फरवरी 1952 को बिहार कं चंपारण में हुआ था.
आज उनके जन्मदिवस के अवसर के उनके फैंस समेत जाने माने कई हस्तिया उन्हें ढेरो बधाइयाँ दे रही हैं. सभी जानते है की प्रकाश को समाज सुधार के मुद्दे पर पर फिल्मो को बनाने के लिए जाना जाता है. झा की फिल्मो में मनोरंजन के साथ ही कई जानकारीयां भी छिपी होती हैं.
हालाँकि पहले प्रकाश झा शार्ट फिल्मो को बनाते थे.अपने करियर की शुरुआत डॉक्यूमेंट्री ‘अंडर से ब्लू’ से की. इसके बाद प्रकाश झा ने आठ वर्षों तक कई सारे डॉक्यूमेंट्रीज का निर्माण किया. इस दौरान ही उन्होंने बिहार में हुए दंगों पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई. इसके रिलीज होने के कुछ ही दिनों के बाद बैन कर दिया गया, लेकिन उन्हें उस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.
प्रकाश ने फिल्म बनाने की शुरुआत 1984 में आई फिल्म ‘हिप हिप हुर्रे’ से की थी. जिसको नेशनल अवार्ड से नवाजा भी गया. हाल ही में आयी चर्चित वेब सीरीज आश्रम के लिए भी प्रकाश की जमकर तारीफ हुई. फिल्म ‘हिप हिप हुर्रे’ को राष्ट्रीय सम्मान भी मिला था.प्रकाश झा ने 2010 में फिल्म राजनीती बनाई थी जिसको समीक्षकों और दर्शकों ने काफी सराहा था. इस फिल्म में अजय देवगन, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और रणबीर कपूर नजर आए थे.









