पूर्व सांसद जय प्रकाश निषाद ने ‘निषाद पार्टी’ पर साधा निशाना, मंत्री संजय निषाद को लेकर कही ये बात !

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने निषाद पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हम भाजपा के साथ मिलकर समाज के लिए काम कर रहे हैं. समाज की बात रखने के लिए हम सब लोग आए हैं. सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि आज समाज के कुछ लोग लोग निषाद पार्टी में शामिल होने के लिए धमकाने का काम कर रहे हैं.

लखनऊ; भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने निषाद पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हम भाजपा के साथ मिलकर समाज के लिए काम कर रहे हैं. समाज की बात रखने के लिए हम सब लोग आए हैं. सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि आज समाज के कुछ लोग लोग निषाद पार्टी में शामिल होने के लिए धमकाने का काम कर रहे हैं. समाज के लोगों को फर्जी मुकदमो में फंसाने की धमकी दी जा रही है.

जय प्रकाश निषाद ने कहा कि निषाद समाज किसी के हाथों बिकना नहीं चाहता है. बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 2015 में कसरौल कांड में एक युवक की हत्या कर दी जाती है. उस समय निषाद समाज के लोगों ने चंदा इकट्ठा करके मदद की थी, उस पैसे का भी बंदर बांटकर लिया गया था.

उन्होंने मांग की अखिलेश निषाद की हत्या की जांच CBI से कराई जाए. पूर्व सांसद ने कहा कि आज अखिलेश के परिवार को धमकाया जाता है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में निषाद महाकुंभ में अखिलेश की बहन आई थी, न्याय के लिए रो रही थी. आज निषाद समाज के लोगों पर निषाद पार्टी दबाव बना रही है.

उन्होंने मांग की समाज के लोग जो पार्टी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, उन लोगों को चिन्हित करके टिकट दिया जाए. मैं समाज के लोगों की बात सरकार तक पहुंचा रहा हूं. मंत्री संजय निषाद पर निशाना साधते हुए जय प्रकाश निषाद ने कहा कि समाज को ठगने व गुमराह करने, सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना देने का काम संजय निषाद बंद करें.

उन्होंने कहा कि निषाद समाज पूरा भाजपा से जुड़ रहा है. निषाद समाज को किसी बिचौलिया की जरूरत नहीं है. हम मीडिया के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व तक समाज की बात पहचाना चाहते हैं.

Related Articles

Back to top button