
Desk : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा में उपचुनाव होना हैं। जिसके लिए समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह व भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह मैदान में हैं। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया हैं। कांग्रेस की तरफ मऊ जिले की घोषी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को घोसी विधानसभा में उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी को समर्थन हैं। अजय राय ने समर्थन पत्र जारी करते हुए घोसी चुनाव में कांग्रेस ने सपा को सपोर्ट किया हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लिखित बयान जारी करते हुए कहा समाजवादी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। इसलिए 5 सितम्बर को उत्तर प्रदेश की मऊ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दे रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से समाजवादी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करें।