
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र स्थित बरवार गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों की जान लेने का रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप लगा है। आरोपी पिता पर आरोप है कि उसने अपने बच्चों को दही में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। दही खाने के कुछ ही देर बाद दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बेहद बिगड़ गई और वे तड़पने लगे।
गोरखपुर: गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 5, 2026
➡️पिता पर दो बच्चों की जान लेने आरोप
➡️दही में जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप
➡️दही खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ी
➡️परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे
➡️इलाज के दौरान दोनों मासूमों की मौत
➡️8 साल की परी, 5 साल के अक्षत की मौत
➡️सूचना पर… pic.twitter.com/nhQ2bh1pLD
बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 8 वर्षीय बेटी परी और 5 वर्षीय बेटा अक्षत शामिल हैं। दो मासूम बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया और सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता सत्यम, जो पेशे से ऑटो संचालक है, को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।









