75वें गणतंत्र दिवस आज, कर्तव्य पथ पर भारत के बढ़ते सैन्य ताकत व सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन…

75th Republic Day: इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि होंगे।

75th Republic Day: देश में आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर भारत के बढ़ते सैन्य ताकत व सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन होगा। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि होंगे।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कहा कि “मैं अपने पूरे परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।”

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड भी हिस्सा लेगा। इसके साथ ही समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी ने किया झंडारोहण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस पर अपने सरकारी आवास पर झंडारोहण किया। सीएम योगी ने प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार’ के अंतर्गत ‘पद्म श्री’ सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।

नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

आईटीबीपी के हिमवीरों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button