
हमको अपने आस-पास का वातावरण बदलने में काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ सकता है या कई बार वो विफल भी हो सकते हैं। लेकिन अपने जीवनशैली में कुछ ऐसे विकल्प हैं जिनमें आप आसानी से परिवर्तन कर सकते हैं जो आप को एक स्वस्थ्य जीवनशैली में काफी मदत करेगा। आहार, गतिविधि, नींद या धूम्रपान जैसे कई कारक हैं जिनसे आपका जीवन सीधा प्रभावित होता है।
अपने आप को स्वस्थ्य रखने के लिए सबसे प्रमुख कारक है सही मात्रा में नींद लेना और ऐसा नियमित रूप से करना। कुछ लोगों को आश्चर्य होता है ? बहुत कम और बहुत अधिक नींद आपके जीवनकाल को प्रभावित कर सकती है। रात की अच्छी नींद शरीर और दिमाग दोनों को रिचार्ज करने के लिए जरूरी है। यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और कचरे से छुटकारा पाने में मदद करता है। यह यादें बनाने में भी महत्वपूर्ण है, और नींद की कमी विस्मृति की ओर ले जाती है।
भले ही आप अच्छी नींद लेने का इरादा रखते हों, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपकी योजना को बाधित कर सकती हैं। यदि आपको नींद नहीं आती है तो इसका एक बड़ा कारण चिंता भी हो सकता है। नींद के पैटर्न में बदलाव अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत दे सकता है। आज के समय में आधे से अधिक किशोर पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं।