सोया मिल्क के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, जाने घर पर बनाने के आसान तरीके

सोया मिल्क के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें आइसोफ्लेवोंस, हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक और एंटीऑक्सीडेंट नामक तत्व पाये जाते हैं।

Health Tips: सोया में प्रोटीन, विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। आयुर्वेद में सोया का काफी महत्व है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों से निजात दिलाता है। इस लेख में सोया दूध पीने के लिए सही तरीका और समय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इन बीमारियों के लिए रामबाण है सोया दूध

  • सोया में आइसोफ्लेवोंस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यदि आप की हड्डियां कमजोर हो गई हैं, जोड़ों में दर्द बना रहता है, या कभी-कभी होता है, तो सोया मिल्क आप के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
  • तेजी से बढ़ रहे वजन से परेशान है तो सोया मिल्क को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फैटी एसिड, इनोसिटोल पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
  • सोया मिल्क के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें आइसोफ्लेवोंस, हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक और एंटीऑक्सीडेंट नामक तत्व पाये जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते हैं। इससे आप का दिल हेल्दी रहता है। हॉर्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
  • सोया में फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये तत्व खून में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

ऐसे बनाएं सोया मिल्क

दो चम्मच सोया पानी में भिगो दें। दूसरे दिन उसका छिलका उतार दें। इसके बाद ग्राइंडर में पांच बादाम, पांच अखरोट, एक चम्मच कद्दूकस किया नारियल, दो चम्मच सोया, साथ में भिगोया हुआ एक चम्मच तिल और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब आप का सोया मिल्क तैयार है। रोजाना एक गिलास सोया मिल्क पी सकते हैं।

Related Articles

Back to top button