
दिल्ली NCR समेत देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है और ऐसा लग रहा है कि पूरे देश में मानसून आ गया है। हालांकि, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के पास कई हिस्से ऐसे हैं जहां बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने इन जगहों पर हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। यह भी साफ़ किया गया है कि इस साल मानसून को दिल्ली पहुंचने में करीब दो हफ़्ते और लगेंगे। अभी दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में बारिश हो रही है। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। यह स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहने की उम्मीद है।
IMD के मुताबिक, मानसून की ऊपरी सीमा महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार और झारखंड के पास है। अगले दो-तीन दिनों में इन राज्यों में मानसून के फैलने की संभावना है। वहीं, मराठवाड़ा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार-बंगाल में मॉनसून आगे बढ़ा
साउथ वेस्ट मॉनसून पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके अलावा ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्से भी कवर हो गए हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, नॉर्थ वेस्ट इंडिया में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का मौसम जारी रह सकता है और ये घटनाएँ 14 जून तक जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, वेस्ट उत्तर प्रदेश में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
महाराष्ट्र, तेलंगाना में बारिश होगी
वही मॉनसून अगले दो से तीन दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल के बाकी हिस्सों को भी कवर कर लेगा। इसके साथ ही यह उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों को भी कवर कर सकता है। नॉर्थ वेस्ट इंडिया में मैक्सिमम टेम्परेचर 2 से 4° सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद, टेम्परेचर धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। नॉर्थ वेस्ट इंडिया, सेंट्रल इंडिया, ईस्ट इंडिया के कुछ हिस्से बारिश से भीग सकते हैं। उत्तराखंड, नॉर्थ वेस्टर्न उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल और नॉर्थ ईस्टर्न राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट
पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी आ सकती है और हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। महाराष्ट्र, तेलंगाना के साथ-साथ दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में भी हीटवेव की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा, पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर भारत और दक्षिण पश्चिमी भारत में भारी बारिश हो सकती है। मुख्य रूप से केरल में भारी बारिश की संभावना है। मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। बिहार और ओडिशा के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।









