20% इथेनॉल वाला पेट्रोल कितना सुरक्षित ? डीलरों का जवाब आया सामने

गोरखपुर : पंप पर मिलने वाले दोनों तरह के पेट्रोल में इथेनॉल मिला है। इंडियन ऑयल के पंप पर एक्स्ट्रा प्रीमियम 95, भारत पेट्रोलियम के पंप पर स्पीड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर प्रीमियम पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल है। यानी एक लीटर पेट्रोल में दो सौ मिलीलीटर इथेनॉल और बाकी आठ सौ मिलीलीटर पेट्रोल में इथेनॉल होता है।

प्रीमियम और स्पीड तेल से माइलेज नहीं बढ़ता

20 फीसदी इथेनॉल मिले पेट्रोल यानी E20 की बिक्री एक साल से चल रही है। तेल कंपनियां पहले साफ कर चुकी हैं कि एक्स्ट्रा प्रीमियम, प्रीमियम और स्पीड तेल से माइलेज नहीं बढ़ता, बस का इंजन बेहतर चलता है और सर्विसिंग का समय सामान्य पेट्रोल से करीब 1000 किलोमीटर ज्यादा होता है।

मोहद्दीपुर रोड स्थित भारत पेट्रोलियम के मैनेजर ने बताया कि हाल के दिनों में स्पीड पेट्रोल लेने वालों की संख्या बढ़ी है। लेकिन नॉर्मल पेट्रोल की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है।

देवरिया बाईपास पर स्थित इंडियन आइल पेट्रोल पंप पर एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल भरवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। यही हाल हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सिंघारिया पंप का भी है। बाइक पर तेल भरवाकर भारत पेट्रोलियम आए कूड़ाघाट के एक युवक ने बताया कि इतनी अफवाहें हैं कि समझ नहीं आ रहा कि कौन सा पेट्रोल भरवाऊं। मैं स्पीड ऑयल भरवा रहा हूं। हालांकि, मुझे इस पर शक भी है।

मई में एक्स्ट्रा प्रीमियम ऑयल की बिक्री बढ़ी

वही तेल कंपनियों का कहना है कि गोरखपुर रीजन के अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जिलों में हर महीने करीब 10 लाख लीटर एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल बिकता था।

इस साल मई में, तेल संकट के बीच, तेल की खपत 18 लाख लीटर तक पहुँच गई थी। इसका कारण संकट के बीच इस तेल को ज़्यादा बेचना था क्योंकि डीलरों को ज़्यादा कमीशन मिलता था। जून में बिक्री फिर से लगभग 10 लाख लीटर रही।

2023 से इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बिक रहा है

तेल कंपनियाँ साल 2023 से इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बेच रही हैं। पहले पेट्रोल में 5% इथेनॉल मिलाया जाता था। बाद में 10 और फिर 12 परसेंट इथेनॉल मिलाया गया। अब 20 परसेंट इथेनॉल मिलाया जा रहा है। साल 2023 के बाद बनी गाड़ियों को कंप्लाएंट बनाया जा रहा है। इथेनॉल गन्ने या मक्के से बनता है। दावा है कि इसके इस्तेमाल से प्रदूषण कम होता है।

Related Articles

Back to top button