
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए शानदार फॉर्म रखने वाले भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 2022 आईसीसी टी 20 विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की इच्छा व्यक्त की है।
बता दे कि दिनेश कार्तिक इस सीजन शानदार फॉर्म में है और उन्होंने कल दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में 34 गेदों पर नाबाद 66 रन बनाए थे। जिससे उनकी टीम को 189/5 का स्कोर बनाने में मदद मिली। मैच के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली से बात करते हुए, कार्तिक ने कहा
मेरा लॉन्ग टाइम विजन टीम इंडिया के लिए फिर से खेलना है। मुझे पता है कि विश्व कप निकट है। मैं उस विश्व कप का हिस्सा बनना चाहता हूं और भारत को विश्व कप जीताने में मदद करना चाहता हूं। बता दे कि कार्तिक ने अबतक ipl के छह मैचों में 197 की औसत से 197 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक के साथ उनका स्ट्राइक रेट 209.57 का है।









