भारत ने सेंचुरियन में जीत हासिल कर रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रन से दी मात…

सेंचुरियन में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से साउथ अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने पहली बार सेंचुरियन में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। भारत ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है। खेल के पांचवें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार थी और भारतीय तेज गेंदबाजों और अंत में अश्विन ने कहर बरपाते हुए साउथ अफ्रीकी टीम को 191 रनों पर समेट दिया। बता दें भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका को 305 रनों का लक्ष्य मिला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की यह लगातार 5वीं टेस्ट जीत है।

दरअसल, टीम इंडिया ने पहली बार सेंचुरियन के मैदान पर जीत दर्ज की है। इससे पहले दो मुकाबलों में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। बता दें भारत पहली एशियाई टीम है जिसने सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका को टेस्ट मैच हराया है। पाकिस्तान, श्रीलंका भी साउथ अफ्रीका को सेंचुरियन में नहीं हरा सके हैं। टीम इंडिया ने ये कारनामा अपनी बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के दम पर कर दिखाया।

Related Articles

Back to top button