कुशीनगर: विजय रथ यात्रा में उमड़ा हुजूम, अखिलेश यादव बोले- इस बार जनता BJP का बुखार उतारेगी

कुशीनगर. सपा सुप्रीमो एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में सपा की विजय रथ यात्रा के जरिए पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ कर दिया है। समाजवादी विजय रथ यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है। विजय रथ यात्रा के हाटा पहुंचते ही अखिलेश यादव ने हुंकार भरते हुए यूपी की भाजपा सरकार जबरदस्त हमला बोला।

सपा की ‘विजय रथ यात्रा’ कुशीनगर के हाटा पहुंची तो सपा मुखिया अखिलेश यादव का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हाटा में भी सपा की रैली स्थल पर लोगों का जनसैलाब उमड़ा। हाटा की रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सभा में आए किसानों,मजदूरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जोश दिख रहा है, जोश बता रहा है कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा।

अखिलेश यादव ने कहा ‘गोरखपुर से कुशीनगर तक हुजूम दिख रहा है’, ये कारवां बढ़ता जा रहा है। इस बार जनता BJP का बुखार उतारेगी। बता दें, इससे पहले गोरखपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार जाने वाली है, इस सरकार को जाने से कोई रोक नहीं सकता, BJP सरकार ने लोगों को अपमानित किया, चुनाव में बीजेपी का सफाया होने वाला है।

आपको बता दें, सपा की विजय रथयात्रा गोरखपुर से कुशीनगर जाएगी जहां इस रथयात्रा का समापन होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस रथयात्रा का पहला चरण कानपुर में आयोजित किया था, जो हमीरपुर, जालौन और कानपुर देहात के माध्यम से आगे बढ़ा, जबकि दूसरा चरण हरदोई जिले में आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button