जमीन, गाड़ियां और गहने… सबसे अमीर प्रत्याशी हैं जया बच्चन! जानें सपा के उम्मीदवारों की नेटवर्थ

करोड़पति सांसदों में से एक जया बच्चन की संपत्ति बीते 12 वर्षों में 3 गुना बढ़ी है। जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ संयुक्त रूप से...

यूपी से राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो रही है. जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. मंगलवार को सपा के तीन उम्मीदवारों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन किया वहीं, बीजेपी के 7 उम्मीदवारो ने भी बुधवार को अपना नामंकन किया। सपा की तरफ से जया बच्चन, रामजी लाल सुमन और आलोक रंजन ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र में सपा के राज्यसभा उम्मीदवारों की संपत्ति का लेखा-जोखा भी सामने आया है। इसके अनुसार, करोड़पति सांसदों में से एक जया बच्चन की संपत्ति बीते 12 वर्षों में 3 गुना बढ़ी है। जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ संयुक्त रूप से 1,578 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की मालिक हैं।

जमीन और घर के भी बादशाह है बच्चन परिवार
संसद और उसके बाहर अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर 75 वर्षीय जया बच्चन हिन्दी सिनेमा जगत की एक अभिनेत्री और बिग-बी अमिताभ बच्‍चन की पत्नी हैं। वर्तमान समय में 2004 से चार कार्यकालों से लगातार समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं और पांचवी बार राज्यसभा में सपा सांसद के रूप में नामित किया है।

अगर बच्चन परिवार के अगल-अलग संपत्तियों की बात की जाए तो जया के पास 89.69 करोड़ की चल और 159.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पति अमिताभ के पास 759.41 करोड़ की चल और 570.12 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। जया के पास 40.97 करोड़ व उनके पति के पास 54.77 करोड़ के आभूषण हैं। जया के पास 9 करोड़ 82 लाख 385 रुपए की लग्जरी गाड़ियां जबकि अमिताभ के पास 15 लक्जरी कारों का काफिला है।

  • जया बच्चन
  • आभूषण : 40.97 करोड़
  • चल सम्पत्ती : 89.69 करोड़
  • अचल सम्पत्ती : 159.65 करोड़
  • घड़ी : 4.91 करोड़ की घड़ियो का कलेक्शन
  • जमीन : लखनऊ में 1.22 हेक्टेयर कृषि भूमी
  • घर : मुंबई, गुरूग्राम, भोपाल समेत फ्रांस में भी घर
  • अमिताभ बच्चन
  • वाहन :15 लक्जरी कार
  • आभूषण : 54.77 करोड़
  • चल संपत्ति :759.41 करोड़
  • अचल संपत्ति :570.12 करोड़
  • म्यूजिक सिस्टम : 3.22 करोड़
  • जमीन : फिल्म सिटी नोएडा, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, अहमदाबाद, गांधीनगर, मुंबई, भोपाल, प्रयागराज में भी जमीनें हैं।

सपा राज्यसभा उम्मीदवार रामजी लाल सुमन
अगर सपा के दो अन्य राज्यसभा प्रत्याशियों की बात की जाए तो रामजी लाल सुमन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सादाबाद के गांव हरदोई निवासी है। जो 26 वर्ष की उम्र में ही साल 1977 में फिरोजाबाद से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। रामजी लाल सुमन समाजवादी पार्टी से वर्ष 1977, 1989, 1999 और 2004 में चार बार सांसद रह चुकें है। ऐसे में 2014 और 2019 में उन्होनें हाथरस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए। अबकी बार सपा ने उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।

मुलायम के वफादार 73 वर्षीय रामजी लाल सुमन 2.22 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 37.18 लाख की चल और 1.85 करोड़ की अचल संपत्ति है। मथुरा, आगरा और नई दिल्ली में मकान और भूखंड हैं। रामजी लाल के पास आगरा और दिल्ली में घर है। आगरा में उनके पास एक दुकान भी है। रामजी लाल के खिलाफ अलीगढ़ कोतवाली में एक मामला दर्ज हैं, जिसे उन्होंने राजनीतिक बताया है।

  • चल संपत्तिः 37.18 लाख
  • अचल संपत्तिः1.85 करोड़
  • भूमि – कृषि भूमि हाथरस के सादाबाद में 16 बीघा और मथुरा में प्लाट

सपा राज्यसभा उम्मीदवार आलोक रंजन
आलोक रंजन उत्तर प्रदेश के कैडर से 1978 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। रंजन ने उत्तर प्रदेश में दो साल तक मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवा दी। एक जुलाई, 2016 को रिटायर हो गए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार और UPSIDC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाजवादी पार्टी में लिखा-पढ़ी का काम आलोक रंजन ही करते हैं। सरकार को घेरने के लिए आलोक सपा प्रमुख अखिलेश यादव जो आंकड़े पेश करते हैं, उसके पीछे आलोक रंजन का ही हाथ होता है। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा का घोषणापत्र आलोक रंजन ने ही तैयार किया था। अखिलेश यादव के बेहद खास माने जाते हैं।

आलोक रंजन की 2021-22 में वार्षिक आय 89.24 लाख रुपये थी और उनकी पत्नी सुरभि रंजन के साथ संयुक्त रूप से साझा की गई कुल संपत्ति लगभग 12.39 करोड़ रुपये है। आलोक रंजन के पास करीब 7 करोड़ की चल-अचल संपत्ति हैं। उनके पास 4 मकान हैं, इनमें 2 नोएडा और 2 लखनऊ में हैं। आलोक के पास 2 SUV कारें

  • चल संपत्ति 5.50 करोड़
  • अचल संपत्ति 70 लाख
  • पत्नी चल संपत्ति 2.44 करोड़
  • पत्नी अचल संपत्ति 3.75 करोड़.

Related Articles

Back to top button