लखनऊ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज, CM योगी ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। उनका जन्मदिन लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया जाएगा , जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। पार्टी प्रमुख द्वारा राज्य के सभी जिलों में नेताजी का जन्मदिन समारोह आयोजित करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 83वां जन्मदिन है। उनका जन्मदिन लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया जाएगा , जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। पार्टी प्रमुख द्वारा राज्य के सभी जिलों में नेताजी का जन्मदिन समारोह आयोजित करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। 

इस समारोह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भी शामिल होने की संभावना है। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सीमए योगी ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं ।

22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे मुलायम सिंह यादव ने अपना प्रारंभिक जीवन एक शिक्षक के रूप में शुरू किया और वर्ष 1967 में उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वर्ष 1967 में वे पहली बार एमएलए बने। तकरीबन 10 वर्षों के बाद 1977 में वे राज्य मंत्री बनाए गए। मुलायम सिंह यादव ने तीन बार यूपी सीएम पद की जिम्मेदारी को संभाला। इसके साथ ही वह देश के रक्षा मंत्री भी रहें। मुलायम सिंह यादव ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।  उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी।

Related Articles

Back to top button