
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो बॉलीवुड में काम नहीं करेंगे. उनके मुताबिक, बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकता. इसलिए यहां पर काम कर वे अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते. अब महेश बाबू का ये बयान कई लोगों को खटक भी रहा है.आखिर एक्टर ने तीखा कमेंट जो किया है.

इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्में देश में ही नही बल्कि विदेश में भी धमाल कर रही है. साउथ फिल्मों की सक्सेस का पैमाना लगातार बढ़ता जा रहा है बॉलीवुड और साउथ के बीच जंग भी खुलकर सामने आई है. सितारे बॉलीवुड पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ रहे. रही सही कसर साउथ स्टार महेश बाबू ने पूरी कर दी. उन्होंने बॉलीवुड को लेकर बड़ा बयान दे डाला है.








