मैनपुरी: अखिलेश यादव का बड़ा हमला- BJP-RSS चुनाव आयोग पर चाहती है कंट्रोल, 24 चुनाव में हेराफेरी की तैयारी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी दौरे पर हैं। अखिलेश यादव ने भोगांव में रामशरण के ताऊ की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद घिरोर नगला मंगली में बीएसएफ जवान की प्रतिमा का अनावरण किया।

मैनपुरी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी दौरे पर हैं। अखिलेश यादव ने भोगांव में रामशरण के ताऊ की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद घिरोर नगला मंगली में बीएसएफ जवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। बता दें, रामशरण भोगांव विधानसभा अध्यक्ष हैं।

अखिलेश यादव ने कहा “लगातार समाजवादी पार्टी बुनियादी सवालों को उठा रही है। आज भी बिजली का संकट उतना ही है। जो व्यवस्था बिजली की समाजवादी सरकार ने बनाई थी उसको भाजपा ने खराब करने का काम किया है। जानवर खुलेआम घूम रहे हैं, सांड से गाड़ियां टकरा रही है, लोगों की जान जा रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा बीजेपी और आरएसएस चुनाव आयोग को अपने कंट्रोल में लेना चाहते है। हजारों वोट समाजवादी पार्टी के काट दिए गए चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से। 19 में वोट डाला मगर 22 में वोट नहीं डाल पाए। “नेताजी इतने बड़े नेता रहे हैं, हम समाजवादी लोग खुद सक्षम है। नेताजी को मानने वाले, नेताजी के रास्ते पर चलने वाले खुद ताकतवर हैं वो जहां चाहेंगे वहां मेमोरियल बना देंगे।”

Related Articles

Back to top button