बारामती एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान गिरा प्रशिक्षण विमान

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में एक बार फिर प्रशिक्षण विमान हादसे का मामला सामने आया है। बारामती एयरपोर्ट के पास रविवार को एक ट्रेनी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद प्रशिक्षु पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट परिसर में लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान अचानक जमीन पर आ गया। हालांकि विमान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

तीन महीने में दूसरी बार हादसा

बता दे कि बारामती एयरपोर्ट परिसर में ट्रेनिंग विमानों के साथ हादसे की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 13 मई 2026 को भी गोजुबावी इलाके में एक प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंड हुआ था। उस दौरान भी ट्रेनी पायलट की जान बच गई थी।

वही बारामती एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित होती हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद प्रशिक्षण उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

इस साल जनवरी 2026 में बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर विमान दुर्घटना का मामला सामने आया था। इस हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

फिलहाल रविवार को हुए ट्रेनिंग विमान हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दुर्घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या किसी अन्य कारण से।

Related Articles

Back to top button