OP Rajbhar, Dara Singh समेत कई दिग्गज बनेंगे मंत्री, योगी कैबिनेट विस्तार को दिल्ली से हरी झंडी

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट के विस्तार की तैयारी चल रही है। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में आए दारा सिंह चौहान का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट के विस्तार की तैयारी चल रही है। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में आए दारा सिंह चौहान का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली से भाजपा हाईकमान ने यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की हरी झंडी दे दी है। वहीं भाजपा यूपी के कई कैबिनेट मंत्रियों को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है।

नवरात्रि में यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार करने की तैयारी है। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जा सकता है। कई और चेहरों के शामिल होने को लेकर भी चर्चा चल रही है।

वहीं भाजपा कई कैबिनेट मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। जितिन प्रसाद को पीलीभीत से चुनाव लड़ाया जा सकता है। असीम अरुण को इटावा से चुनाव लड़ाया जा सकता है। मंत्री जयवीर सिंह के फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। वहीं कई अन्य मंत्री और विधायक भी टिकट की लाइन में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button