मऊ: NDA प्रत्याशी अरविंद राजभर के नामांकन में डिप्टी CM केशव मौर्य होंगे शामिल, कई कैबिनेट मंत्री भी रहेंगे मौजूद

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर की अध्यक्षता में भीटी स्थित कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर द्वारा शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। नामांकन के पहले सुबह 11 बजे सोनीधापा मैदान में जनसभा होगी।

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर की अध्यक्षता में भीटी स्थित कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर द्वारा शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। नामांकन के पहले सुबह 11 बजे सोनीधापा मैदान में जनसभा होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर सिंह आदि दिग्गज शामिल रहेंगे।

बता दें, एनडीए की तरफ से गठबंधन प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजीव राय व बसपा प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान मैदान में हैं। भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत का स्वाद चख चुकी है। वहीं 2019 के चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को जीत मिली थी।

Related Articles

Back to top button