चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलने के बाद मायावती ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया…तो फूट पड़ा भीम आर्मी चीफ का दर्द !

चंद्रशेखर आजद पर हुए गोलीकांड की घटना पर अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने विरोध दर्ज किया. लेकिन सब की निगाहें मायावती पर थीं. लेकिन, बसपा प्रमुख ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर कोई बयान नहीं दिया. इसको लेकर चंद्रशेखर आजाद ने बयान दिया है.

डिजिटल डेस्क; आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में बुधवार को जानलेवा हमला हुआ. पिस्टलधारी बदमाशों ने भीम आर्मी प्रमुख की फॉर्च्यूनर पर 4 राउंड फाररिंग की. जिसमें से एक छर्रा उनके पीठ पर लगा, और वह घायल हो गए.

यह घटना उस दौरान हुई जब चंद्रशेखर सहारनपुर में हाईवे पर होकर जा रहे थे. घटना के दौरान उनके साथ गाड़ी में 4 से 5 अन्य लोग भी मौजूद थे. जिसमे से चंद्रशेखर के साथ कई अन्य लोग भी घायल हुए. हमला करने के बाद कार सवार सभी हमलावार यू-टर्न से फरार हो गए.

चंद्रशेखर आजद पर हुए गोलीकांड की घटना पर अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने विरोध दर्ज किया. सब की निगाहें मायावती पर थीं. लेकिन, बसपा प्रमुख ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर कोई बयान नहीं दिया. मीडिया ने इसको लेकर जब चंद्रशेखर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बहनजी हमसे बड़ी हैं. लेकिन वह मुझे अपना छोटा नहीं मानती. मैं अगर मर भी जाता तो भी उनको बुरा नहीं लगता.

Related Articles

Back to top button