
लखनऊ; लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ी रणनीति बनाई है. बसपा लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ेगी. इसको लेकर बसपा कार्यकर्ताओं को मायावती ने निर्देश जारी किए हैं. कार्यकर्ताओं को राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, तेलांगना में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंकने के निर्देश जारी किए गए हैं.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 7, 2023
➡️लोकसभा से पहले 4 राज्यों में दम दिखाएगी बसपा
➡️मायावती ने आगामी चुनाव के लिए संभाला मोर्चा
➡️राजस्थान,एमपी,छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर तैयारी
➡️तेलांगना विधानसभा चुनाव को लेकर BSP लगाएगी जोर
➡️बसपा प्रमुख ने बूथ कमेटियों के गठन पर दिया जोर
➡️मिजोरम को छोड़कर बसपा सभी… pic.twitter.com/NXmPFTxNaO
मायावती ने इस 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी भतीजे आकाश आंनद को सौंपी है. अगर इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बसपा बेहतर प्रदर्शन करती है तो लोकसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा. साथ ही आकाश आनंद का भी पार्टी में कद बढ़ेगा. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले 5 राज्य राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, तेलांगना और मिजोरम में विधानसभा का चुनाव होना है. जिसमें से मिजोरम छोड़कर बसपा सभी राज्यों में चुनाव लड़ेगी.









