फ्लाइट के भीतर यात्री पर भड़के माइक टायसन, कर दी मुक्कों की बरसात, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लोरिडा जाने वाली उड़ान बुधवार रात उस समय हिंसक हो गई जब मुक्केबाजी के दिग्गज माइक टायसन ने एक व्यक्ति पर घूंसे बरसाये जो कथित तौर पर उन्हें विमान में परेशान कर रहा था। टायसन ने उस व्यक्ति को बार-बार मुक्का मारा, जिसकी फ्लाइट में निर्धारित सीट बॉक्सिंग लेजेंड के पीछे थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रात 10:30 बजे टायसन के फ्लोरिडा जाने वाली जेटब्लू फ्लाइट में सवार होने के बाद हुई। और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह यात्री जिसको टायसन ने मारा वह “बेहद नशे में था और अपनी सीट से मुक्केबाज को उत्तेजित कर रहा था। वहीं टायसन ने उस यात्री के चेहरे पर इतने मुक्के बरसाए कि बाद में उसका खून भी निकलने लगा।

वहीं टायसन के एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्री ने टायसन पर पानी की बोतल फेंकी।  प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, “दुर्भाग्य से, टायसन के साथ एक आक्रामक यात्री के साथ एक घटना हुई, जिसने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया और अपनी सीट पर रहते हुए उस पर पानी की बोतल फेंक दी।” वहीं इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button