
शिवपुरी, मध्य प्रदेश: नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ, जब भारतीय वायुसेना का मिराज-2000 लड़ाकू विमान खेत में क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल, लड़ाकू विमान के क्रैश होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वायुसेना और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। इस घटना ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायुसेना की एक विशेष टीम दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करेगी।









