बार-बार मुंह में पड़ते हैं छाले? तो हो जाएं सावधान! शरीर में होने लगती है इस विटामिन की कमी

विटामिन बी12 डीएनए सिंथेसाइज करने और बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करता है। यह नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है...

Health Tips: बार-बार मुंह में छाले पड़ने की वजह सिर्फ पेट खराब और गर्मी ही वजह नहीं है। यदि आप को भी ये समस्या होती रहती है तो समझ जाइए आप के शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है। मुंह में छाले पड़ने का प्रमुख कारण विटामिन बी12 की कमी को माना जाता है।

विटामिन बी12 डीएनए सिंथेसाइज करने और बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करता है। यह नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है। शाकाहारी लोगों के बॉडी में विटामिन-12 की कमी सबसे अधिक होती है। इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

कुछ लोग को अक्सर छाले की समस्या से परेशान रहते हैं। अधिक तंबाकू खाने वालों को अल्सर होने का खतरा बना रहता है। पेट की गर्मी और शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के कारण भी छाले पड़ते हैं। विटामिन बी-12 की कमी से मुंह में बार-बार छाले पड़ते हैं। इसके अतिरिक्त  विटामिन बी1 और बी6 की कमी से भी छाले पड़ते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के साथ विटामिन सी और फोलिक एसिड ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button